Russia Ukraine War Live: हथियार डालने से यू्क्रेनी सैनिकों ने किया इंकार, अलगाववादी कमांडर को उतारा मौत के घाट

0

रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत हैं कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। मारियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, वह पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह वार्ता फेल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध होगा।

लाइव अपडेट

08:21 AM, 21-MAR-2022

रूस ने 900 से अधिक लोगों को लिया हिरासत में

यूक्रेन पर हमले के बाद से अब तक रूस ने 900 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी रूसी हैं, जो जंग का विरोध करते हुए पिछले कई दिनों से पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

08:15 AM, 21-MAR-2022

यूक्रेन ने खुद उड़ाया रेलवे ब्रिज

रूस- यूक्रेन जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने अजोव सागर में बना खुद का रेलवे ब्रिज ही उड़ा दिया है।

पोलैंड जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति- व्हाइट हाउस

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह अन्य देशों के साथ बैठक करेंगे और सभी को संबोधित करेंगे कि, कैसे मानवीय संकट के समय अमेरिका अपने सहयोगियों की मदद कर रहा है।

यूक्रेन का दावा, मार गिराया अलगाववादी कमांडर

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने अलगाववादी कमांडर सेरगी मास्किन को मार गिराया है। सेरगी अलगाववादी गुट दोनेत्स्क का कमांडर था।

Russia Ukraine War Live: हथियार डालने से यू्क्रेनी सैनिकों ने किया इंकार, अलगाववादी कमांडर को उतारा मौत के घाट

रूस-यूक्रेन जंग का आज कि 26वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के सैनिकों ने मारियूपोल में हथियार डालने से इंकार कर दिया है। यूक्रेन के सैनिकों का यह जवाब तब आया है, जब रूस ने उसे अंतिम चेतावनी जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed