ट्रक ड्राइवर ने महिला से किया दुराचार, आरोपी के दो साथियों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

0

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर के निकट एक ट्रक चालक ने मानसिक दिव्यांग महिला को हवस का शिकार बना दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को घेर कर चालक को पकड़ लिया। लागों ने चालक और उसके दो साथियों की पिटाई भी कर दी। सूचना पर देवप्रयाग से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। बाद में महिला के पिता की तहरीर पर छेड़खानी और दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया।  महिला और आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

दिल्ली से कसरेवा (शाहपुर) मुजफ्फरनगर यूपी निवासी ट्रक चालक राजीव (33 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह अपने दो साथियों सतवीर सिंह (49) पुत्र जयप्रकाश और बिनु (30) पुत्र लखिम चंद्र दोनों निवासी ग्राम सिहानी,  जिला गाजियाबाद के साथ तारकोल के ड्रम लेकर चला था। गुरुवार सुबह भरपूर के समीप 25 वर्षीय महिला ने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। ट्रक चालक ने कुछ आगे चलकर ट्रक रोक दिया। ट्रक रुकते ही उसके दोनों साथी ट्रक से उतर गए।

महिला का आरोप है कि इसके बाद चालक राजीव ने उसके साथ दुराचार किया। जब उसने बचाव के लिए हल्ला मचाया, तो आसपास से लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने महिला को चालक के चंगुल से छुड़ाते हुए तीनों की पिटाई कर दी।

थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में तहरीर दी है। इसके आधार पर ट्रक चालक राजीव के खिलाफ बलात्कार और सतवीर व बिनु के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। वाहन सीज कर लिया गया है। पीड़िता और आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed