उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने किया पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का ऐसा विरोध, देखते रह गए लोग, तस्वीरें
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यंमत्री हरीश रावत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखे ढंग से अपना विरोध जताया। विरोध जताने का तरीका ऐसा था कि सब देखते रह गए।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले।
इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे। उनके विरोध प्रदर्शन को लोग देखते रह गए।
हरीश रावत 14 जून को नई दिल्ली से दून आए थे। यहां वह 14 दिन होम क्वारंटीन रहे। रविवार को उनकी यह अवधि पूरी हो गई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनकी क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई है। वह प्रशासन और अपने साथियों का धन्यवाद देते हैं कि इस अवधि का वह नियमपूर्वक पालन कर सके।