सेलाकुई पुलिस ने बिहार के एक व्‍यक्ति को एक किलो 710 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

0

थाना सेलाकुई पुलिस ने औद्योगिक नगरी में चेकिंग के दौरान बिहार के एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित श्रमिक की आड़ में नशे का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपित के पास से एक किलो 710 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

औद्योगिक नगरी में मादक पदार्थों की तस्करी व सप्लाई पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के उददेश्य से थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को दारोगा रतन सिंह बिष्ट मय पुलिस बल के राजा ढाबा के पास प्रात: रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ। पुलिस टीम ने उसे पास बुलाया तो वह भागने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी करके पकड़ा। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो सात सौ दस ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान हीरा साहनी पुत्र भागदेव साहनी मूल निवासी ग्राम सुरा गोधनपट्टी थाना गायघाट जिला मुज्जफरपुर बिहार हाल शिवनगर बस्ती सेलाकुई के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा के अनुसार गिरफ्तार आरोपित शातिर किस्म का है, जो बिहार से गांजा खरीद कर सेलाकुई में अवैध रुप से मजदूरों को फुटकर दाम में बेचता है और श्रमिकों की आड़ में अपना नशे का धंधा चलाता है। आरोपित को जेल भेज दिया गया। आरोपित का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed