राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। लंबे समय बाद सरकारी आवास से बाहर निकले गहलोत ने मीडियाकर्मियों से भी बात की। कहा कि केंद्र सरकार घमंड में चूर है। घमंड की राजनीति ज्यादा लंबे वक्त नहीं चलेगी। जनता जल्द सबक सिखाएगी।

पंद्रहवीं बार नीतीश ने किया ध्वजारोहण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को गांधी मैदान में पंद्रहवीं बार ध्वजारोहण किया। वह सबसे अधिक बार ध्वजारोहण करने वाले बिहार के मख्यमंत्री बन गए। परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। कृषि क्षेत्र के लिए कई नयी योजनाों को आरंभ किए जाने का एलान किया। इसके अतिरिक्त राज्यकíमयों के मंहगाई भत्ते में ग्यारह प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।

ओडिशा में सभी को हेल्थ कार्ड

ओडिशा में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तहत राज्य में 3.5 करोड़ लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करने की घोषणा की। इस तरह के स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य है। देशभर के 200 अस्पतालों में इस कार्ड का प्रयोग कर लाभार्थी इलाज करा पाएंगे।