पश्चिमी यूरोप में अभी भी बढ़ रहा है बाढ़ का पानी, मरने वालों की संख्या 110 से अधिक

0

पश्चिमी जर्मनी और बेल्जियम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। यहां स्थिति अभी चिंता जनक बनी हुई है, इलाके में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही त्रासदी में मरने वालों की संख्या सैकड़े के आंकड़े को पार कर गई है और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से धवस्त हो गया है। वहीं, देश के पश्चिमी राज्य उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया और राइनलैंड-पैलेटिनेट के साथ-साथ नीदरलैंड के कस्बों और गांवों में बहने वाली नदियों के कारण पूरी समुदाय बर्बाद हो गया है।

मौत के आकड़ों में इजाफा

गौरतलब है की जर्मनी में अब तक 103 लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है। मृतकों में से 12 लोग कोलोन के दक्षिण में सिंजिग में विकलांग लोगों के लिए एक घर के निवासी थे, जो रात के दौरान अचानक आई बाढ़ से खुद को नहीं बचा पाए। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि खबर है कि, इलाके में और अधिक घर ढह गए हैं। जबकि बेल्जियम में मीडिया ने कहा कि कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान

जर्मनी के लगभग सवा लाख घरों में शुक्रवार को बिजली नहीं थी और कुछ बाढ़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल फोन नेटवर्क ध्वस्त हो गए है। जिसका चलते लोग अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क करने में असमर्थ हैं। जर्मनी में बाढ़ का पानी चरम पर होने के कारण पड़ोसी देश नीदरलैंड के लिम्बर्ग प्रांत में हजारों लोगों को शुक्रवार सुबह अपने घर छोड़ने का आदेश दिया गया था। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इलाके में अधिकारी बाढ़ के पानी में बढ़ोतरी के चलते संवेदनशील हिस्सों में तटों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

फ्रांस ने भेजी मद्द

दक्षिणी शहर मास्ट्रिच में पानी कम हो रहा है, साथ ही वाल्केनबर्ग शहर में बाढ़ नहीं है, यहां नुकसान तो हुआ है, लेकिन कोई भी घायल नहीं है। वहीं बेल्जियम में कम से कम चार लोग लापता हैं। बेल्जियम आपदा रहात केंद्र ने देश के दक्षिण और पूर्व के बड़े हिस्से में लोगों से यात्रा न करने का आग्रह किया है। फ्रांस ने बाढ़ की स्थिति में मदद के लिए बेल्जियम के लीज में 40 सैन्य और एक हेलीकॉप्टर भेजा, प्रधान मंत्री जीन कास्टेक्स ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed