मणिपुर में 18 जुलाई से 10 दिन का पूर्ण कर्फ्यू, राज्य में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट

0

देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से कम हो रही है लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई गई है। इस बीच, मणिपुर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का असर तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने यहां 18 जुलाई से 10 दिन के लिए पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा की है। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मणिपुर में 1039, अरुणाचल प्रदेश में 465, और मिजोरम में 581 कोरोना मामले सामने आए हैं।

इस बीच, ओडिशा सरकार ने भी आंशिक लॉकडाउन का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक कर दिया है। पुडुचेरी सरकार ने भी कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है।

पुडुचेरी में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा

पुडुचरी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन को इस महीने के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बृहस्पतिवार रात 12 बजे खत्म हो रहा था। यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस कर्फ्यू सभी दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। सामाजिक-राजनीतिक समारोह और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

ओडिशा में 1 अगस्त तक बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, मिली कुछ छील

ओडिशा सरकार ने आंशिक लॉकडाउन का विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक करते हुए बृहस्पतिवार को यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने की इजाज़त दे दी। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति अब तक ‘पूर्ण नियंत्रण’ में नहीं आई है, इसलिए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। लॉकडाउन को शुक्रवार को खत्म होना था। ओडिशा में पांच मई को लॉकडाउन लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed