विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना ने भी कसी कमर, नैनीताल में राज्य प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

0
27_06_2021-siv_sena_21777646

आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना भी मैदान में उतरेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

रविवार को शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने नैनीताल क्लब में शिव सैनिकों के साथ बैठक की। नैनीताल पहुँचने पर शिवसैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कहीं। साथ ही कहा कि युवाओं को जोड़कर प्रदेश में शिवसेना का मजबूत आधार बनाया जाए। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित कर कहा कि शिवसेना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

महाराष्ट्र में पार्टी ने काफी विकास किया है। जिसके आधार पर अब अन्य राज्यों में भी शिवसेना की प्रसिद्धि बढ़ रही है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना पूरे जोर के साथ मैदान में उतरेगी। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है यह निर्णय हाईकमान ही लेगी। कहा कि दो राष्ट्रीय पार्टियों के राज में प्रदेश की हालत बदतर हो चुकी है। इस दौरान राज्य उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, प्रदेश महामंत्री भूपाल कार्की, महेश चंद्रा, शिवम गोयल, संजय सक्सेना, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed