देश के 350 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसद से कम, एक दिन बाद फिर 24 घंटे में तीन हजार से ज्यादा की मौत

0

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लगातार परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। प्रतिदिन संक्रमितों के मामलों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। 350 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसद से कम हो गई है। सात मई के बाद से नए मामलों में 67 फीसद की कमी आई है। नए संक्रमितों से ज्यादा संख्या में मरीजों के ठीक होने का क्रम भी बना हुआ है। लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख से नीचे बनी हुए है।

मौतों का आंकड़ा एक दिन बाद फिर तीन हजार के पार

रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा एक दिन बाद फिर तीन हजार को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में तेजी से हालात सुधर रहे हैं। देश के 350 जिलों में संक्रमण की दर पांच फीसद से भी कम है। वहीं, 145 जिलों में संक्रमण दर पांच से 10 फीसद के बीच है। हालांकि, 239 जिलों में अभी भी 10 फीसद से ज्यादा संक्रमण दर है, जो चिंता कारण है। सरकार सभी जिलों में संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे लाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है।

फिर तीन हजार से अधिक मौतें, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 854 मौतें

महामारी की दूसरी लहर में रोजाना होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही थी। एक दिन बाद फिर मरने वालों की संख्या तीन हजार को पार कर गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 854 मौतें हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 490, कर्नाटक में 464, केरल में 194, उत्तर प्रदेश में 175, बंगाल में 137 और आंध्र प्रदेश में 104 और लोगों की जान गई है।

कोरोना एक नजर में: रात 12 बजे के आंकड़े

नए मामले 1,32,439

मौतें      3,195

स्वस्थ 2,29,796

कुल मामले 2,83,06,274

कुल मौतें 3,35,105

कुल स्वस्थ 2,61,69,511

सक्रिय मामले 17,90,351

राज्यों की सूची

राज्य        नए मामले  कुल संक्रमित (लाख में)

तमिलनाडु 26,513   21.23

केरल 19,760         25.46

कर्नाटक 14,304      26.18

महाराष्ट्र 14,123       57.61

आंध्र प्रदेश 11,303   17.04

बंगाल 9,424          13.85

ओडिशा 8,735      7.73

असम 4,682         4.15

पंजाब 2,149         5.69

जम्मू-कश्मीर 1,895 2.92

छत्तीसगढ़ 1,886     9.73

गुजरात 1,561      8.10

हरियाणा 1,233     7.57

उत्तर प्रदेश 1,221 16.92

बिहार 1,174     7.07

मध्य प्रदेश 1,078   7.81

राजस्थान 1,002    9.40

उत्तराखंड 981   3.30

हिमाचल प्रदेश 921 1.91

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed