चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु दें ध्‍यान, पहाड़ों में आज बारिश और ओलावृष्टि के आसार

0

उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंखमिचौनी जारी है। खासकर पहाड़ों में बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

 

तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ

 

शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद बादल मंडराने लगे। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की हवा चली और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

आज भी बदला रह सकता है मौसम का मिजाज

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की भी संभावना है।

 

शुक्रवार को यह रहा प्रमुख नगरों का तापमान

नगर————-अधिकतम————-न्यूनतम

 

देहरादून————-34.6————-21.1

 

पंतनगर————-36.1————-21.4

 

हरिद्वार————-35.3————-22.3

 

मुक्तेश्वर————-21.2————-13.4

 

नई टिहरी———–24.8————-15.0

 

मसूरी————-24.6————-14.3

 

नैनीताल———–24.2————-13.8

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed