उत्‍तरकाशी में भागीरथी नदी के टापू में फंसे तीन मजदूर, एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्‍क्‍यू

0
13_05_2022-uttarkashinews_22707930

मनेरी के पास भागीरथी नदी में खनन कर रहे तीन मजदूर नदी के टापू में फंस गए। आपसी विवाद के कारण मजदूरों के कुछ साथियों ने टापू को जोड़ने वाली पुलिया को भी ध्वस्त कर दिया।

गुरुवार की रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने मजदूरों के फंसने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राज्य आपदा मोचन बल की टीम मजदूरों को निकालने के लिए मौके पर पहुंची। राज्य मोचन राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खोज बचाओ अभियान शुरू किया। रात करीब 12:30 बजे तक टीम ने तीन मजदूरों को सुरक्षित निकाला।

रेता बजरी निकालने वालों चार लोग नदी के टापू में फंसे

बागेश्वर में दुग-नाकुरी तहसील में बुधवार को बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर गुरुवार सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान नदी किनारे लोग रेता, बजरी और मछली आखेट करने निकल पड़े। एकाएक सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया।

इससे अफरातफरी मच गई। चार मजदूर दिन के बीच में फंस गए। उन्हें पुलिस और फायर की टीम ने रेस्क्यू किया। सरयू नदी पर बागनाथ मंदिर के समीप बना नगर पालिका अस्थाई पुल भी आधा बह गया है। मई माह में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

यमुनोत्री में गुजरात के यात्री की मौत

उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गुजरात के एक यात्री की मौत हुई है। यात्री अपने स्वजन के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गया था। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय राम मंदिर के निकट बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे प्रकाश चंद्र (58 वर्ष) पुत्र चंदू लाल निवासी बनासकांठा गुजरात की तबियत बिगड़ी।

पांच मिनट के अंतराल में राममंदिर के पास ही प्रकाशचंद्र की मौत हुई। चारधाम यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 15 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जिनमें यमुनोत्री में 12 और गंगोत्री में तीन की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed