इमैनुएल मैक्रों फिर चुने गए फ्रांस के राष्ट्रपति, धुर दक्षिणपंथी नेता मैरिने ली पेन ने मानी हार

0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता मैरिने ली पेन को हरा दिया। इस तरह 44 वर्षीय मैक्रों 20 वर्षो में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले फ्रांस के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। चुनाव में मैक्रों को 57 से 58 प्रतिशत मत मिले हैं। विपक्ष की उम्मीदवार ली पेन 42 से 43 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन ही जुटा पाई। मैक्रों की जीत के विरोध में पेरिस में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

आधिकारिक आंकड़े आने से पहले ही मानी हार

चुनाव के आधिकारिक आंकड़े आने के पहले ही ली पेन ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। पेन ने कहा कि फ्रांस के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने मैक्रों के खिलाफ अन्य दलों से एकजुट होने का आह्वान किया है। शुरुआती रुझानों के आते ही मैक्रों को जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया। यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सला वो डेर लेयन ने फ्रेंच में ट्वीट कर कहा कि हम एक साथ मिलकर फ्रांस और यूरोप को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।

बोरिस जानसन ने बधाई दी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने मैक्रों को बधाई देते हुए कहा कि फ्रांस हमारा करीबी और बहुत महत्वपूर्ण सहयोगी है। हम आगे भी एक साथ काम करने को तैयार हैं। आधिकारिक तौर पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मत प्रतिशत में कुछ अंतर हो सकता है। मतगणना का परिणाम दिखाने के लिए एफिल टावर के नीचे बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जीत के बाद मैक्रों समर्थकों ने फ्रांस और यूरोपीय यूनियन के झंडे हाथ में लेकर जश्न मनाया। लोग मैक्रों के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed