शंघाई में कोरोना से सात और मरीजों की मौत, दो दिन में 10 लोगों ने गंवाई जान

0

चीन में कोरोना की रफ्तार (Corona Cases in China) बेकाबू हो गई है। मार्च के महीने से यहां कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। शंघाई में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना के मामलों में राहत नहीं मिलती दिख रही है। चीन के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस शहर में सोमवार को सात और लोगों की मौत हुई है।

शंघाई में सोमवार को कोरोना की वजह से सात और मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले, रविवार को तीन मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना की नई लहर में रविवार को यहां पहली मौत दर्ज की गई थी। दो दिन में कोरोना से 10 लोग जान गंवा चुके हैं। चीन में अब तक कुल 4,648 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

शंघाई में 20,416 नए मामले

शंघाई में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 18 अप्रैल को कोरोना के 20,416 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 3,084 मामले लक्षण वाले हैं। रविवार को लक्षण वाले 2,417 मामले सामने आए थे। सोमवार को लक्षणहीन मरीजों की संख्या 17,332 थी।

चीन में 21,600 मामले

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले शंघाई में ही सामने आ रहे हैं। दरअसल, पूरे चीन में 18 अप्रैल को कोरोना के 21,600 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 3,316 मामले लक्षण वाले हैं जबकि 18,284 मामले लक्षणहीन हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को चीन में कुल 23,460 मामले रिकार्ड किए गए थे। चीन में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 1,88,351 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed