पुष्कर सिंह धामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहले करेंगे भगवान टपकेश्वर के दर्शन

0
23_03_2022-pushkar-singh_0_84738801

पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर ढाई बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

Live Updates : 

 

 

  • 09:34 AM, 2022-03-23T09:34:13

    प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का आभार

    प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का आभार

     

    पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन पर आभार व्‍यक्‍त किया है और उनका स्‍वागत व अभिनंदन किया।

     

  • 09:27 AM, 2022-03-23T09:34:13

    टपकेश्वर मंदिर जाएंगे पुष्कर सिंह धामी

     

    शपथ से पहले पुष्कर सिंह धामी टपकेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे। यहां वह पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व लोककल्याण के लिए कामना करेंगे।

     

  • 09:00 AM, 2022-03-23T09:34:13

    ऋषिकेश से बड़ी संख्या में धामी के शपथ ग्रहण में जाएंगे संत

     

    तीर्थ नगरी ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में संत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया की इस अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश से अनेक महामंडलेश्वर संत समाज के साथ मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देने पहुचेंगे।

     

  • 08:51 AM, 2022-03-23T09:34:13

    चार हेलीपैड पर उतरेंगे आगंतुकों के हेलीकाप्टर

     

    मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं, ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से अलग-अलग हेलीपैड पर उन्हें उतारने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर जौलीग्रांट में लैंड करेगा। इसके बाद वह सड़क के रास्ते परेड ग्राउंड तक पहुंचेंगे। इसके अलावा अन्य आगंतुकों के हेलीकाप्टर सहस्त्रधारा व जीटीसी हेलीपैड में उतरेंगे।

     

  • 08:50 AM, 2022-03-23T09:34:13

    सुरक्षा घेरे में कैद हुआ परेड ग्राउंड, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

     

    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर परेड ग्राउंड पूरी तरह सुरक्षा घेरे में कैद हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और चारों तरफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मंच की सुरक्षा एसपीजी के हवाले की गई है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हेलीकाप्टर परेड ग्राउंड में ही उतरेगा। इसको लेकर मंगलवार दोपहर को वायु सेना के हेलीकाप्टर ने ट्रायल लेंडिंग की।

     

  • 08:50 AM, 2022-03-23T09:34:13

    परेड ग्राउंड के आसपास के स्कूलों में आज अवकाश

     

    परेड ग्राउंड में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने के कारण पूरा क्षेत्र जीरो जोन बनाया गया है। इसलिए परेड ग्राउंड के आसपास के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश है। नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री भव्य समारोह के बीच शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए परेड ग्राउंड के आसपास पांच सौ मीटर दायरे को जीरो जोन बनाया गया है। स्कूली छात्रों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा।

     

  • 08:48 AM, 2022-03-23T09:34:13

    कई केंद्रीय मंत्री व 10 राज्‍यों के सीएम भी रहेंगे मौजूद

     

    उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दस राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों के भी आमंत्रण भेजा गया है।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed