पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित, राज्‍य में आज आए कोरोना के 505 नए मामले; एक्‍टिव केस हुए एक हजार

0
05_01_2022-coronacaseinuttarakhand_22355358

कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में आज बुधवार को कोरोना के 505 नए मामले मिले हैं। वहीं 119 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि सक्रिय मामले एक हजार पहुंच गए हैं। देहरादून जनपद में आज 253 नए मामले आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 505 मामले आए हैं। इससे पहले बीते साल 9 जून को संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा पांच सौ के पार गया था। उसके बाद से एक दिन में संक्रमित मिले व्यक्तियों की यह सर्वाधिक संख्या है। राज्य की राजधानी दून कोरोना का हाटस्पाट बनी हुई है। यहां सबसे ज्यादा 253 नए मामले मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत पहुंच गई है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना संक्रमित

उत्‍तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। मंत्री सतपाल महाराज लाल डालनवाला स्थित अपने आवास में आइसोलेट हो गए हैं। आज दोपहर में दिक्कत होने पर उन्‍होंने कोरोना जांच कराई गई थी। यह जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने दी है।

सतपाल महाराज सोमवार को लौटे थे दिल्ली से

जनसंपर्क अधिकारी निशीथ सकलानी ने बताया कि सतपाल महाराज दिल्ली से सोमवार को लौटे थे। गले में खराश होने पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्‍होंने बुधवार सुबह कोरोना जांच कराई। वह आज कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए। उन्‍होंने कैबिनेट को सूचना दे दी कि रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्टाफ के चार लोग की भी जांच कराई गई, सभी निगेटिव हैं। परिवार के सभी लोग बाहर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed