उत्‍तराखंड के सभी जनपदों में मौसम रहेगा शुष्‍क, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

0

उत्‍तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, देहरादून में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। लेकिन इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कुहासा छाए रहेगा। वही यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, रुड़की में मौसम साफ रहेगा। यहां का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कुमाऊं में मौसम साफ मगर मैदान में कोहरे की संभावना

अगले चार दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज और कल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आसमान में सुबह से ही गुनगुनी धूप नजर आएगी। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 नवंबर को मैदानी जिले ऊधम सिंह नगर में हल्के कोहरे की संभावना है। वहीं, ठंड की स्थिति बढ़ने पर उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे क्षेत्रों में तापमान अभी और नीचे आएगा। नैनीताल के पर्वतीय पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहेगा। वहीं, पिथौरागढ़ में 21.1 डिग्री।

उत्‍तराखंड के प्रमुख शहर———-तापमान

देहरादून——— 25.5

पंतनगर———27.0

मुक्‍तेश्‍वर———17.5

नई टिहरी——–18.6

पिथौरागढ़——–21.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed