दिल्ली के होटल में भी रुके थे विधायक महेश नेगी, दून पुलिस को मिले साक्ष्य

0

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस को इस बात के भी साक्ष्य मिल चुके हैं कि वे दिल्ली स्थित एक होटल में भी रुके थे। इस होटल का जिक्र भी महिला ने शिकायत में किया था। इसके अलावा विधायक के एक मित्र के फार्म हाउस के संबंध में भी पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से यह जांच एसआईएस शाखा को सौंप दी गई थी।
एसआईएस शाखा लगातार विभिन्न स्थानों पर जाकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस बीच मसूरी के एक होटल, विधायक हॉस्टल में उनके रुकने के साक्ष्य सामने आ चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने अन्य जगहों पर जाकर भी जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल में पुलिस दिल्ली भी गई थी। यहां पर एक नामी होटल का जिक्र महिला ने अपनी तहरीर में किया था। इसके आधार पर पुलिस को होटल में विधायक की आईडी और अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed