देहरादून में बड़ा हादसा, मकान ढहा, दो परिवार दबे, महिला समेत चार की मौत

0

देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की रात एक घर में सो रहे दो परिवार के 06 लोगों के लिए काल बनकर आई।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात राजधानी के इंद्राकॉलोनी में एक घर पर पुश्ता गिरने से मकान ढह गया।

सूचना पाकर देर रात ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य किया गया।

चुक्खुवाला स्थित इंद्राकॉलोनी में मंगलवार रात दो बजे घर के पीछे प्लाट का पुश्ता गिरने से मकान ढह गया।

हादसे में एक गर्भवती महिला, एक महिला, एक 09 साल की बच्ची, मृतक गर्भवती महिला की ननद का शव मलबे से निकाल लिया गया है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य अब बंद कर दिया गया है।

दो पुरुषों में से एक रात में ड्यूटी पर चले गए थे जो सकुशल हैं और एक पुरुष और एक बच्चे को जीवित निकाला जा चुका है। मृतक गर्भवती महिला की आज-कल में डिलीवरी होने वाली थी।

आईजी अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी श्वेता चौबे, कोतवाल एसएस नेगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही।

घटना के दौरान मकान में कुल 06 लोग थे। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत बचाव कार्य में लगे रहे।

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त पुश्ता अवैध रूप से बनाया जा रहा था। जिसके लिए कई बार मकान मालिक को कहा गया था।

मलबे में दबे लोगों के नाम:
किरन , महिला उम्र लगभग 30 वर्ष ( मृत, गर्भवती)
सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 09 वर्ष (मृत)
विमला देवी महिला उम्र लगभग 37 वर्ष  (मृत)
प्रमिला, उम्र 22 साल ( मृत)
समीर चौहान पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष (जीवित)
कृष उम्र लगभग 10 वर्ष (जीवित)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed