खुलासाः अवैध् संबंधें की जानकारी लगने पर की गई थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्रतार

0

अवैध संबंधों की जानकारी लगने पर महिला की हत्या की गई थी। मृतका की महिला रिश्तेदार ने प्रेमी के हाथों उसका कत्ल करवाया था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दो महीने पहले लंढौरा क्षेत्र के गांव का गाधारोणा के खेत में बने नलकूप के पास से एक महिला का शव बरामद हुआ था।
महिला की शिनाख्त रिहाना (62) पत्नी महबूब निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा के रूप में हुई थी। महिला के पुत्र गुलबहार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलौर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि रिहाना के रिश्ते की एक महिला का एक दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग था। रिहाना ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया गया था। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिहाना को रास्ते से हटाने की योजना बनाने के लिए अपने प्रेमी पर जोर डाला था। आरोपी लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी गांव में चाट की ठेली लगाता था। उसकी मुलाकात लक्सर के गांव जसोदरपुर निवासी महिला से हुई। रिहाना अपनी रिश्तेदार के यहां लक्सर गई थी। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। आरोपी महिला ने बदनामी के डर से अपने प्रेमी पर रिहाना को रास्ते से हटाने के लिए कहा। उसने रिहाना की हत्या का प्लान बनाया। लक्सर से जब रिहाना अपने घर टांडा भनेड़ा के लिए चली तो आरोपी भी उसी मिनी बस में सवार हो गया। वह उसी बस से वह लंढौरा पहुंचा। जहां पर रिहाना किसी सवारी का इंतजार करने लगी। इस पर आरोपी युवक पास में खड़ी एक बाइक उठाकर उसके पास पहुंचा तथा उसे घर पहुंचाने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई।
आरोपी उसे लेकर गाधारोणा के जंगल में ले गया। एक नलकूप के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा उसके सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। वहां से वह फरार हो गया और फोन पर अपनी प्रेमिका को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अशरफ पुत्र जहीर निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना घोसी जिला मऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुलतानपुर कुन्हारी लक्सर और इसराना पत्नी शाहनवाज निवासी जसोदरपुर कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी हिमांशु वर्मा, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह चैहान, एसआई नरेश गंगवार, अनुरोध ब्यास, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल, अलियास अली, दर्शन सिंह, सोहन मेहरा, सीआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप चैहान, हेड कांस्टेबल अहसान अली, कांस्टेबल जाकिर, रविंद्र राणा, हसन अब्बास जैदी, सुरेश रमोला, नितिन टीम में शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed