सेवा सिंह मठारू स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

0
ddb251bc-e45b-4312-93a8-4dad91de4c6c

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में सोमवार को सेवा सिंह मठारू स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धीरेन्द्र पंवार, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी राजन गोयल तथा सेवानिवृत्त शिक्षिका सतवंत कौर ने दीप प्रज्वलित कर और टेबल टेनिस की गेंद पर पहला शॉट लगाकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि धीरेन्द्र पंवार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा खेल गतिविधियों के आयोजन की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द और स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक पहल बताया।

अति विशिष्ट अतिथि राजन गोयल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब समय-समय पर खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से पत्रकारों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराता रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा सिंह मठारू की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता क्लब की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने किया। इस अवसर पर क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, खेल संयोजक सोबन सिंह गुसांई, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनवर सिंह रावत, ओपी जोशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed