साथी फाउंडेशन का सफाई अभियान
मालदेवता (देहरादून): प्रकृति की सुंदरता को बचाने के लिए साथी फाउंडेशन ने एक बार फिर मिसाल पेश की है! आज फाउंडेशन की टीम ने अस्थल मालदेवता के खूबसूरत क्षेत्र में विशेष ‘सफाई अभियान’ चलाया।
📢 अध्यक्ष अनिल नेगी की अपील:
“देवभूमि की सुंदरता को कूड़े से न ढकें। हमारा विनम्र निवेदन है कि कूड़ा सड़कों और जंगलों के किनारे न फैलाएं। प्रकृति को स्वच्छ रखना हम सबका साझा कर्तव्य है।”
🚛 बंटी मराठा जी का संदेश:
“गंदगी बीमारियों को दावत देती है। कृपया कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय नगर निगम की गाड़ी में ही डालें।”
👥 इस सेवा कार्य में मौजूद रहे:
साथी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल नेगी, हिमांशु फरासी, बंटी मराठा, अंजली, राहुल और फाउंडेशन की पूरी टीम ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
📍 स्थान: अस्थल मालदेवता, देहरादून
✅ उद्देश्य: स्वच्छ और सुंदर उत्तराखंड
